Movie prime

बाबा बर्फानी के दर्शन को निकले काशीवासी, अमरनाथ यात्रा के लिए वाराणसी से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के साथ ही धर्मनगरी काशी से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रविवार को रवाना हो गया। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं और सेवादारों ने 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष के बीच हावड़ा-अमृतसर मेल से अपनी यात्रा शुरू की।

...

यह यात्रा श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। समिति पिछले 26 वर्षों से अमरनाथ यात्रियों की सेवा में लगातार जुटी हुई है और हर साल हजारों श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान भोजन, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराती है।

समिति के अनुसार, काशी से इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालु पहले अमृतसर पहुंचेंगे, वहां से जम्मू और फिर पहलगाम के रास्ते चंदनबाड़ी होते हुए पवित्र अमरनाथ गुफा तक की यात्रा पूरी करेंगे।

समिति के सेवादार दिलीप सिंह 'बंटी' ने बताया कि इस बार 80 से 90 सेवादारों का दल भी यात्रा पर गया है। इनमें 10 सेवादार उनके, विवेक श्रीवास्तव और कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में पंजाब में सेवा कार्य संभालेंगे, जबकि लगभग 70 सेवादार बेगमपुरा एक्सप्रेस से जम्मू पहुंचकर चंदनबाड़ी में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटेंगे।

....;

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए भोजन, आवास, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है। समिति करीब 300 श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी करेगी।

इस सेवा अभियान को जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मंत्री दयाशंकर मिश्रा 'दयालु', शांति लाल जैन सहित कई गणमान्य लोग इस आयोजन से जुड़े हैं। वहीं श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा के लिए पान और मिठाई की व्यवस्था छक्कन दादा, राजेश चौरसिया और नंदनी परिवार की ओर से की जाएगी।

हर वर्ष की तरह इस बार भी काशी से रवाना हुआ पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गहरी आस्था और उत्साह के साथ कश्मीर की ओर प्रस्थान कर चुका है।