Movie prime

सम्मान और स्मृतियों के बीच बरेका परिवार ने दी 16 सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई

बनारस रेल इंजन कारखाना में 31 जनवरी 2026 को दो अधिकारियों और 14 कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक सेवा-निवृत्ति की विदाई दी गई। कीर्ति कक्ष में आयोजित समारोह में अधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 
BLW
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में शुक्रवार, 31 जनवरी 2026 को एक गरिमामय एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बरेका परिवार ने अपने दो अधिकारियों एवं चौदह कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक सेवा-निवृत्ति की शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

समारोह में सेवानिवृत्त होने वालों में सहायक कार्य प्रबंधक मनोज कुमार राय, सहायक वित्त सलाहकार रीता विश्वास, मुख्य नर्सिंग सुपरिटेंडेंट कुसुम लता, अंजना टोड, पूर्णिमा कुमारी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर मिलन कांति मिस्त्री, अजीत कुमार सिंह, केसी पाण्डेय, वरिष्ठ लेखा सहायक संजय श्रीवास्तव, मुख्य कार्यालय अधीक्षक रमेश बटवाल एवं जितेंद्र कुमार सिंह, तकनीशियन कुलदीप प्रसाद तांती, हेड कांस्टेबल मधुसूदन मिश्रा, मोटर चालक रविशंकर पाण्डेय, सहायक शंभू साव तथा हाउसकीपिंग सहायक जगदीश यादव शामिल रहे।

उप प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी बरेका परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ न केवल बरेका बल्कि भारतीय रेल की सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी कार्यसंस्कृति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

कार्यक्रम के समापन पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ, सुखद और शांतिपूर्ण भविष्य की कामना की। समारोह में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और सहकर्मियों ने तालियों और आत्मीय शुभकामनाओं के साथ सभी को विदाई दी।

इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी राम प्रवेश यादव, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव, सदस्य नवीन कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं पूर्व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सुसंयोजित संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने किया।