Movie prime

काशी विद्यापीठ के गोद लिए गांव रमना में निकली नशामुक्ति जागरूकता रैली, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

 
काशी विद्यापीठ के गोद लिए गांव रमना में निकली नशामुक्ति जागरूकता रैली, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाजशास्त्र विभाग और मद्य निषेध विभाग, वाराणसी क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव रमना में नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत आयोजित इस रैली में ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

नशा स्वास्थ्य के साथ परिवार की खुशियां भी छीन लेता है—प्रो. अमिता सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है। यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार की खुशियों और सामाजिक संबंधों को भी प्रभावित करता है।

उन्होंने युवाओं से नशे की लत से दूर रहने और स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन अपनाने की अपील की। साथ ही कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

c

युवा ही देश की सबसे बड़ी शक्ति—अतुल कुमार मिश्रा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं लखनऊ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार, खेल और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक होना आवश्यक है। नशे से दूर रहकर ही युवा अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं।

c

जागरूकता रैली के जरिए ग्रामीणों को दिया संदेश

रैली के माध्यम से रमना गांव में नशे से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई गई। आयोजन का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और ग्रामीण समाज में नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर काशी विद्यापीठ ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल, प्रो. भारती रस्तोगी, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. जयप्रकाश यादव, रमना गांव के प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह पटेल, डॉ. दिनेश सिंह कुशवाहा, डॉ. पीयूष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संजय सोनकर और डॉ. चन्द्रशेखर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

c