Movie prime

काशी पहुंचे अनुपम खेर, संकट मोचन और काशी विश्वनाथ में किए दर्शन; बोले—‘पूरी काशी का वातावरण अति भव्य’
 

 
 काशी पहुंचे अनुपम खेर, संकट मोचन और काशी विश्वनाथ में किए दर्शन; बोले—‘पूरी काशी का वातावरण अति भव्य’
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर एक बार फिर आध्यात्मिक नगरी वाराणसी पहुंचे। गुरुवार शाम शहर में आगमन के बाद उन्होंने रात्रि विश्राम किया, जबकि शुक्रवार सुबह काशी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने संकट मोचन मंदिर में बजरंग बली और काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर सभी के सुख-शांति की कामना की।

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि हर हर महादेव! जय बजरंग बली! जय सिया राम! आज वाराणसी में सुबह-सुबह संकट मोचन मंदिर में बजरंग बली जी और काशी विश्वनाथ मंदिर में महादेव जी के दर्शन किए। आत्मा से प्रार्थना की—अपने लिए भी और आप सब के लिए भी। पूरी काशी का वातावरण अति भव्य है। जय हो!”

अपने पोस्ट और वीडियो के जरिए उन्होंने काशी की धार्मिकता और सांस्कृतिक भव्यता की सराहना की। संकट मोचन मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना कर उन्होंने सकारात्मक संदेश दिया, जिससे उनके प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला।

अनुपम खेर का यह दौरा वाराणसी से उनके गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता है। वे पूर्व में भी कई बार काशी आ चुके हैं और अपने अनुभवों को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते रहे हैं। इस बार भी उनकी यात्रा ने न केवल प्रशंसकों को प्रेरित किया, बल्कि काशी की अनुपम धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया।

व्यस्त फिल्मी शेड्यूल के बीच आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए अनुपम खेर ने काशी से शांति और ऊर्जा प्राप्त करने की बात कही।