नशा मुक्त भारत अभियान के तहत काशी विद्यापीठ में जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अंग्रेजी एवं अन्य विदेशी भाषा विभाग की ओर से भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत रविवार को नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली मानविकी संकाय से शुरू होकर समाज चौराहे तक गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि एक सुंदर और स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है, जब पूरे देश को नशे से मुक्त करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान का उद्देश्य केवल नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश देना नहीं, बल्कि युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों में स्वस्थ जीवनशैली तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता पैदा करना भी है।

विद्यार्थियों और समाज को जागरूक करना उद्देश्य
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के अन्य वर्गों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लेना था।
कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीरज धनकड़, प्रो. नलिनी श्याम कामिल, डॉ. नवरत्न सिंह, डॉ. कविता आर्या, डॉ. नीरज सोनकर, डॉ. रीना चटर्जी, डॉ. किरन सिंह, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. प्रयोदीप हलदर सहित विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
इस दौरान प्रिंस प्रताप शेरा, अंशिका कुशवाहा समेत छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में बाली योगेश्वर राव, खुशी राय, प्रियाशी मिश्रा, अनुराग यादव, मोइन अहमद, निसार अहमद, आदित्य प्रताप सिंह, हर्ष गुप्ता, निधि मिश्रा, नम्रता सिंह, नंदिनी सेठ, आशुतोष पांडे, निधि केसरी, हर्षित राय, इंशा फातिमा, साक्षी पटेल, सौम्या यादव, संस्कृति जायसवाल, राज प्रताप, श्रुति सिंह, संचित सोनी, उन्नति वर्मा, नेहा सिंह, रिमझिम शर्मा, शायरीन बानो, खुशी शर्मा, नैंसी चौरसिया समेत अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
