Movie prime

दूल्हा बने बाबा, भूत-पिशाच बने बराती… काशी में निकली भोलेनाथ की अलौकिक बारात, देखिए तस्वीरें

महाशिवरात्रि पर काशी में निकली शिव बारात ने अद्भुत आस्था का नजारा पेश किया। भूत-पिशाच, नागा साधु और देवी-देवताओं के रूप में कलाकारों ने सबको मंत्रमुग्ध किया। विश्वनाथ मंदिर में दूल्हा बने बाबा के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु उमड़े, विदेशी भक्त भी शामिल हुए।

 
भूत-पिशाच बने बराती
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के अवसर पर वाराणसी में निकली भगवान शिव की भव्य बारात ने आस्था, रोमांच और अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। गले में नरमुंडों की माला, शरीर पर चिता की राख और सिर से निकलती आग की लपटों जैसे दृश्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शिव बारात में कलाकार भूत-पिशाच, देवी-देवताओं और शिवगणों के रूप में नजर आए। कोई घोड़े और ऊंट पर सवार था तो कोई मदारी, भूत और पिशाच के रूप में करतब दिखा रहा था। मां काली का रौद्र रूप और नागा संन्यासियों की उपस्थिति ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया।

2

शिव बारात तिलभांडेश्वर मंदिर से शुरू होकर करीब पांच किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए डेवड़ियाबीर तक पहुंची। इस दौरान करीब 20 हजार श्रद्धालु बारात में शामिल हुए। दूल्हा बने भगवान शिव की झलक पाने के लिए सड़क किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।

महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का विशेष दूल्हा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। मोरपंख, रुद्राक्ष की माला और आकर्षक आभूषणों से सजे महादेव के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु उमड़े। अब तक पांच लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं, जहां प्रत्येक श्रद्धालु को मात्र दो सेकेंड का समय मिल रहा है।

प

इस आध्यात्मिक आयोजन में अमेरिका, रूस समेत 10 देशों से विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हुए। रूस से आई श्रद्धालु मारियाना ने कहा कि वे शिव के आध्यात्मिक स्वरूप को समझने के लिए काशी आई हैं। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर में ATS कमांडो तैनात किए गए हैं और ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है।

े

ा

ह