Movie prime

Bakrid 2025 : बकरीद से पहले वाराणसी में पुलिस कमिश्नर ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Bakrid 2025 : बकरीद से पहले वाराणसी में पुलिस कमिश्नर ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Bakrid 2025 : बकरीद त्योहार (Bakrid 2025) के मद्देनज़र शहर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को गौदोलिया, नई सड़क और बेनिया बकरा मंडी तक पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Bakrid 2025 : बकरीद से पहले वाराणसी में पुलिस कमिश्नर ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पैदल गश्त के दौरान डीसीपी काशी ज़ोन गौरव बंसवाल, एडीसीपी टी. सरवणन, एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी सहित भारी पुलिस बल भी उनके साथ मौजूद रहा। कमिश्नर ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए।

इस अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान शहर में अमन-चैन बनाए रखना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी और निगरानी तेज़ की गई है।