Movie prime

बनारस पुस्तक मेला 16 से 22 नवंबर तक, 7 दिन किताबों से लेकर कविता और लोकगीतों तक
 

 
 बनारस पुस्तक मेला 16 से 22 नवंबर तक, 7 दिन किताबों से लेकर कविता और लोकगीतों तक
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। 31वां बनारस पुस्तक मेला 16 से 22 नवंबर 2026 तक सिगरा स्टेडियम के पीछे चंदुआ, छित्तूपुर स्थित कुशवाहा भवन परिसर में लगेगा। मोतीलाल मानव उत्थान समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय मेले में पुस्तक लोकार्पण, साहित्यिक परिचर्चाएं, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

मेले का उद्घाटन सोमवार, 16 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे होगा। पहले दिन सम्मान समारोह के साथ पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा। 17 नवंबर को मौखिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। इसी दिन भारतीय संविधान व्याख्यानमाला की तीसरी कड़ी में ‘आपका वोट, आपका अधिकार’ विषय पर चर्चा होगी।

18 नवंबर को स्कूली बच्चों की व्यवहार संबंधी समस्याओं और उनके प्रबंधन पर परिचर्चा होगी। इसी दिन वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक विजय विनीत ‘कुशवाहा कान्त: एक बेमिसाल उपन्यास शिल्पी’ विषय पर चर्चा करेंगे। 19 नवंबर को कामकाजी लोगों में तनाव पर केंद्रित ई-बुक The Invisible Over Time (A Working Professional Guide to Stress) का लोकार्पण होगा। हृदय संबंधी समस्याओं और मानसिक स्वास्थ्य पर भी चर्चा की जाएगी।

20 नवंबर को ‘बाढ़’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता होगी। शाम को लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायिकाएं मंगला सलोनी और शालिनी प्रस्तुति देंगी। 21 नवंबर को मुंशी प्रेमचंद की कहानी ‘सबसे बड़ा तीर्थ’ पर चर्चा के साथ ‘काव्य तरंग’ का आयोजन होगा। 22 नवंबर को समापन समारोह में कमला देवी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों के मुताबिक, मेले का उद्देश्य साहित्य, शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ पाठकों और लेखकों को संवाद का मंच देना है।