Movie prime

बनारस रेल इंजन कारखाना में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान, सेनेटरी नैपकिन का वितरण

 
बनारस रेल इंजन कारखाना में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान, सेनेटरी नैपकिन का वितरण
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

बनारस I बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) में केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन और बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में बरेका में कार्यरत लगभग 100 संविदा महिला सफाईकर्मियों को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती गौरी श्रीवास्तव ने की।

कार्यक्रम में महिलाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। श्रीमती गौरी श्रीवास्तव ने कहा कि यह पहल महिलाओं के स्वस्थ जीवन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बनारस रेल इंजन कारखाना में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान, सेनेटरी नैपकिन का वितरण

इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की अन्य पदाधिकारी और सदस्याएं भी उपस्थित रही, जिनमें श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती अनुप्रिया सिंह और श्रीमती अंजू गुप्ता सहित कई अन्य सदस्याएं शामिल थीं।

कार्यक्रम के बाद, केन्द्रीय चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिचारकों के लिए महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित कैंटीन का उद्घाटन भी किया गया। इस उद्घाटन समारोह में प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।