Movie prime

स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दर्शन से पहले प्रशासन अलर्ट, पुलिस कमिश्नर और डीएम ने मंदिर पहुंचकर परखीं व्यवस्थाएं
 

 
 स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दर्शन से पहले प्रशासन अलर्ट, पुलिस कमिश्नर और डीएम ने मंदिर पहुंचकर परखीं व्यवस्थाएं
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। धनतेरस पर स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और अन्नपूर्णा मठ-मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज से मुलाकात की और आगामी पांच दिवसीय दर्शन उत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, सुगम दर्शन और मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

6 नवंबर से शुरू होंगे स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दर्शन

अन्नपूर्णा मंदिर में 6 नवंबर से 10 नवंबर तक श्रद्धालु मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप का दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार, 6 नवंबर को सुबह पांच बजे से दर्शन शुरू होंगे। दर्शनार्थियों के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ चिकित्सा टीम और सेवादारों की भी व्यवस्था की गई है।