Movie prime

भदोही फिर बनेगा 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने 650वीं जयंती पर किया बड़ा ऐलान

 
CM Yogi Varanasi
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर वाराणसी में आयोजित भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भदोही जिले का नाम जल्द ही पुनः 'संत रविदास नगर' किया जाएगा। इसके लिए सरकार आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास की विरासत को संरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में जहां भी संत रविदास, महर्षि वाल्मीकि, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और सामाजिक न्याय से जुड़े अन्य महापुरुषों की प्रतिमाएं बिना छत के सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित हैं, वहां सरकार अपने खर्च पर छतरी का निर्माण कराएगी। साथ ही, जिन पार्कों का नाम इन महापुरुषों पर है और जहां बाउंड्री वॉल नहीं है, वहां सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण और रखरखाव भी कराया जाएगा

निर्माण श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में संत रविदास के नाम पर आवासीय विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 18 मंडलीय मुख्यालयों पर अटल आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जहां निर्माण श्रमिकों के बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। अब इस व्यवस्था का विस्तार सभी जिलों तक किया जाएगा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने संत रविदास नगर का नाम बदल दिया था, जबकि वर्तमान सरकार संत रविदास के सम्मान में जिले को फिर से उसकी पुरानी पहचान दिलाने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जलंधर एयरपोर्ट का नाम संत रविदास और अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया, जो महापुरुषों के सम्मान का प्रतीक है I

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश में मलिन बस्तियों के विकास से जुड़ी योजनाओं को संत रविदास और महर्षि वाल्मीकि के नाम से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा नए लेदर पार्क संत रविदास के नाम पर तथा टेक्सटाइल क्षेत्र की नई योजनाएं संत कबीर दास के नाम पर समर्पित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सामाजिक समरसता, गरीबों के उत्थान और महापुरुषों के सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा इन सभी घोषणाओं को जल्द धरातल

पर उतारा जाएगा।