Movie prime

भाजपा ने संघर्षशील कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, "मैत्री मिलन सम्मान समारोह" में वीर कार्यकर्ताओं को दी श्रद्धांजलि

 
भाजपा ने संघर्षशील कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, "मैत्री मिलन सम्मान समारोह" में वीर कार्यकर्ताओं को दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान में रविवार को प्रातः 11:00 बजे मजदा सिनेमा के सामने "मैत्री मिलन सम्मान समारोह" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के महानगर के पूर्व अध्यक्ष तुलसी सुब्रमण्यम जोशी ने की, जबकि स्वागत आतिथ्य लालजी गुप्ता ने किया। यह आयोजन उन कार्यकर्ताओं को समर्पित था, जिन्होंने संघर्ष के दिनों में पार्टी और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर उन वीर कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने पार्टी के लिए संघर्ष करते हुए लाठियां और गोलियां तक खाईं, लेकिन अपने संकल्प से नहीं डिगे। कार्यक्रम में 34 दिवंगत कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से पद्मापति शर्मा (पूर्व पार्षद), बालजी पाठक, काशीनाथ अकेला, भगनलाल केसरी, परमात्मानंद दुबे, कृष्ण कुमार शर्मा, उमेश सरिन, विश्वनाथ वशिष्ठ, विश्वनाथ डिडवानिया आदि शामिल थे। उनके परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया और उनकी स्मृति में उनकी तस्वीरें लगाकर श्रद्धांजलि दी गई।

भाजपा ने संघर्षशील कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, "मैत्री मिलन सम्मान समारोह" में वीर कार्यकर्ताओं को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय रविंद्र जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघर्षशील कार्यकर्ताओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। ये वे लोग हैं जिन्होंने पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा है और आज भाजपा को इस ऊंचाई तक पहुंचाया है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। समारोह में तुलसी सुब्रमण्यम जोशी, लालजी गुप्ता, विनोद गुप्ता, सोहनलाल आर्य ने मंत्री रविंद्र जायसवाल को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सोहनलाल आर्य, आत्मा विश्वेश्वर, पार्षद नरसिंह दास, प्रेम चेलम, बी. सुरेश, श्रीनाथ गिरी, राजेश जायसवाल, विनोद गुप्ता, लालजी गुप्ता सहित लगभग 150 संघर्षशील कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी तस्वीरों पर पुष्प अर्पित किए गए। वरिष्ठ नेताओं ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रदेश और देशभर में होने चाहिए, ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े और उनकी निष्ठा और अधिक मजबूत हो।