कोडीन कफ सिरप केस में सोनभद्र पुलिस की कार्रवाई, वाराणसी में भोला जायसवाल की 6 करोड़ की 7 संपत्तियां जब्त
वाराणसी/सोनभद्र: कोडीन कफ सिरप तस्करी के खिलाफ सोनभद्र पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद की वाराणसी में करीब 6 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

सोनभद्र में पहली बार कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद रॉबर्ट्सगंज में एफआईआर दर्ज हुई थी। उसी केस की जांच में अब तक सोनभद्र पुलिस 28 करोड़ 8 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। शनिवार को SIT टीम ने वाराणसी में फैले इस नेटवर्क की अवैध संपत्तियों को निशाना बनाया।
कहां-कहां हुई सीज की कार्रवाई
SIT ने वाराणसी के विभिन्न इलाकों में स्थित 7 अचल संपत्तियों को सीज किया है। इनमें-
• शिवपुर के भरलाई क्षेत्र में 1 आवासीय प्लॉट
• जगदीशपुर, पिंडरा क्षेत्र में 5 संपत्तियां
• मड़ौली क्षेत्र में 1 संपत्ति शामिल है।
वाहन और बैंक खाते भी फ्रीज
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के नाम पर दर्ज 4 वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें एक फॉर्च्यूनर, एक आई-20 कार और दो स्कूटी शामिल हैं। इन वाहनों की अनुमानित कीमत 51 लाख रुपये बताई जा रही है।
इसके अलावा आरोपियों के बैंक खातों में जमा 71 लाख रुपये को भी फ्रीज कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वाराणसी में अलग-अलग स्थानों पर अवैध संपत्तियों को सीज करने के लिए SIT की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। सबसे पहले शिवपुर के भरलाई इलाके में आवासीय प्लॉट को सीज किया गया।
तस्करी नेटवर्क पर और शिकंजा
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कोडीन कफ सिरप की अवैध तस्करी से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया का हिस्सा है। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।कोडीन कफ सिरप केस में सोनभद्र पुलिस की कार्रवाई, वाराणसी में भोला जायसवाल की 6 करोड़ की 7 संपत्तियां जब्त
वाराणसी/सोनभद्र: कोडीन कफ सिरप तस्करी के खिलाफ सोनभद्र पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद की वाराणसी में करीब 6 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
सोनभद्र में पहली बार कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद रॉबर्ट्सगंज में एफआईआर दर्ज हुई थी। उसी केस की जांच में अब तक सोनभद्र पुलिस 28 करोड़ 8 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। शनिवार को SIT टीम ने वाराणसी में फैले इस नेटवर्क की अवैध संपत्तियों को निशाना बनाया।
कहां-कहां हुई सीज की कार्रवाई
SIT ने वाराणसी के विभिन्न इलाकों में स्थित 7 अचल संपत्तियों को सीज किया है। इनमें-
• शिवपुर के भरलाई क्षेत्र में 1 आवासीय प्लॉट
• जगदीशपुर, पिंडरा क्षेत्र में 5 संपत्तियां
• मड़ौली क्षेत्र में 1 संपत्ति शामिल है।
वाहन और बैंक खाते भी फ्रीज
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के नाम पर दर्ज 4 वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें एक फॉर्च्यूनर, एक आई-20 कार और दो स्कूटी शामिल हैं। इन वाहनों की अनुमानित कीमत 51 लाख रुपये बताई जा रही है।
इसके अलावा आरोपियों के बैंक खातों में जमा 71 लाख रुपये को भी फ्रीज कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वाराणसी में अलग-अलग स्थानों पर अवैध संपत्तियों को सीज करने के लिए SIT की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। सबसे पहले शिवपुर के भरलाई इलाके में आवासीय प्लॉट को सीज किया गया।
तस्करी नेटवर्क पर और शिकंजा
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कोडीन कफ सिरप की अवैध तस्करी से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया का हिस्सा है। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।