Movie prime

वाराणसी: BHU साइबर लाइब्रेरी में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

बीएचयू की साइबर लाइब्रेरी में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलते ही बीएचयू प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

 
BHU सेंट्रल लाइब्रेरी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: बीएचयू परिसर में शुक्रवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब साइबर लाइब्रेरी में आग लगने की सूचना मिली। लाइब्रेरी से धुआं उठता देख छात्रों, कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बीएचयू प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ विश्वविद्यालय परिसर पहुंचीं और टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

बीएचयू प्रशासन के अनुसार आग से लाइब्रेरी के किस हिस्से को नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन जारी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

अचानक हुई इस घटना के बाद लाइब्रेरी क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया गया है और छात्रों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।