Movie prime

BHU-CHS प्रवेश 2025-26: कक्षा 9वीं और 11वीं की काउंसिलिंग शुरू, पहली कटऑफ सूची जारी

 
BHU-CHS प्रवेश 2025-26: कक्षा 9वीं और 11वीं की काउंसिलिंग शुरू, पहली कटऑफ सूची जारी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी I बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल और सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल (BHU-CHS) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्कूल प्रवेश परीक्षा (SET-2025) में सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल और पहली कटऑफ सूची जारी कर दी है।

काउंसिलिंग का शेड्यूल
BHU-CHS कक्षा 9वीं की काउंसिलिंग आज, 23 जून 2025 से शुरू होगी। वहीं, कक्षा 11वीं के लिए विषयवार काउंसिलिंग 24 जून से 27 जून तक चलेगी। सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में काउंसिलिंग का विवरण इस प्रकार है:

  • कक्षा 9वीं: 23 जून, जनरल वर्ग कटऑफ 93 से 96 अंक।
  • कक्षा 11वीं (गणित वर्ग): 24 जून, जनरल कटऑफ 88 से 97 अंक।
  • कक्षा 11वीं (आर्ट्स वर्ग): 26 जून, जनरल कटऑफ 91 से 95 अंक।
  • कक्षा 11वीं (जीवविज्ञान वर्ग): 27 जून, जनरल कटऑफ 78 से 83 अंक।

आवश्यक दस्तावेज और सत्यापन

BHU-CHS प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित स्कूल में पहुंचें। काउंसिलिंग के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा:

  • प्रवेश परीक्षा (SET-2025) का एडमिट कार्ड
  • कक्षा 8वीं या 10वीं का अंकपत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी साथ लाने की सलाह दी गई है।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी

प्रवेश प्रक्रिया, कटऑफ सूची और काउंसिलिंग शेड्यूल से संबंधित सभी जानकारी BHU के आधिकारिक पोर्टल http://bhuonline.in पर उपलब्ध है। जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली कटऑफ सूची में शामिल नहीं है, उन्हें अगली कटऑफ सूचियों का इंतजार करने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सीटों की उपलब्धता के आधार पर अतिरिक्त सूचियां जारी की जाएंगी।

BHU-CHS देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में गिने जाते हैं, जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध हैं। स्कूल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चुने गए मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। इस वर्ष कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए प्रवेश प्रक्रिया में भारी संख्या में छात्रों ने भाग लिया, जिसके परिणाम 5 जून 2025 को घोषित किए गए थे।