Movie prime

BHU मेगा कैंप: जरूरतमंदों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली ट्राई साइकिल

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के स्वतंत्रता भवन सभागार में रविवार  को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने एक ही मंच से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया। इस दौरान किसी को ट्रैक्टर दिया गया तो किसी को लैपटॉप, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल और सिलाई मशीन सहित अन्य जरूरी उपकरण वितरित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थी पहुंचे।

...

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने की। शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश, BHU के कुलपति अजीत कुमार चतुर्वेदी और अपर जिला जज संध्या श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

गरीब और जरूरतमंदों को न्याय दिलाना प्राथमिकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला ने कहा कि इस तरह के मेगा कैंप कभी-कभी आयोजित होते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य लोगों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय होना कोई अपराध नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 39ए के तहत सभी को समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। ऐसे शिविर विधिक जागरूकता और सरकारी योजनाओं की जानकारी को एक साथ लोगों तक पहुंचाने का माध्यम हैं।

उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे यहां से मिली जानकारी को अपने आसपास के जरूरतमंदों तक भी पहुंचाएं, ताकि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

 सरकारी योजनाओं के लाभ वितरण पर रहा जोर

कार्यक्रम में अपर जिला जज आलोक कुमार ने कहा कि मेगा कैंप का उद्देश्य तभी पूरा