Movie prime

BHU पत्थरबाजी मामला: 5 नामजद सहित 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
 

 
 BHU पत्थरबाजी मामला: 5 नामजद सहित 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में 18 अप्रैल को हुए पथराव और उपद्रव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को सुरक्षाकर्मी परमहंस यादव की तहरीर पर लंका थाने में पांच नामजद छात्रों समेत 30 से 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोप है कि बिरला ‘ए’ छात्रावास के छात्रों ने पानी की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्हें 75 बोतल पानी उपलब्ध कराया गया। लेकिन इसके बाद स्थिति तब बिगड़ गई जब बड़ी संख्या में छात्र लोहे की बेंच सड़क पर रखकर जन्मदिन मनाने लगे।

सुरक्षाकर्मियों ने जब सड़क खाली कराने का प्रयास किया और वार्डन ने भी छात्रों से सड़क पर जश्न न मनाने की अपील की, तो छात्र नहीं माने। आरोप है कि छात्र उग्र हो गए और पानी की बोतलें सुरक्षाकर्मियों पर फेंकने लगे। विरोध करने पर छात्रों ने छात्रावास के अंदर जाकर जमकर पथराव किया, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

घटना में सुरक्षाकर्मी परमहंस यादव को गंभीर चोटें आई हैं। हंगामे के दौरान छात्रों ने छात्रावास की बिजली भी काट दी और जमकर उपद्रव किया।

प्रॉक्टर की ओर से चिह्नित छात्रों में ओम शुक्ला, समर्थ शर्मा, प्रियांश प्रियम, प्रनव नारायण और हिमांशु सिंह के नाम शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।