BHU UG Admission 2026: चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, जनरल कैटेगरी की कटऑफ 361 अंक
वाराणसी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने CUET UG Admission 2026 के लिए चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने 17 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे उम्मीदवारों के समर्थ (Samarth) एडमिशन डैशबोर्ड पर सीट अलॉटमेंट और फीस पेमेंट का लिंक एक्टिव किया। सीट पाने वाले उम्मीदवार अब अपने अलॉटमेंट स्टेटस की जांच कर ऑफर की गई सीट स्वीकार कर सकते हैं और निर्धारित समय के भीतर एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
BHU UG Admission 2026 के रेगुलर राउंड-4 में अलग-अलग कैटेगरी और कॉलेजों के लिए कटऑफ स्कोर में बदलाव देखने को मिला है। इकोनॉमिक्स में B.A. (ऑनर्स) और माइनर के रूप में जियोग्राफी विषय के लिए सोशल साइंसेज फैकल्टी के पेड फीस कोर्स में जनरल कैटेगरी की कटऑफ 361.3069633 अंक रही।
अलग-अलग कैटेगरी की कटऑफ
महिला महाविद्यालय (BHU द्वारा संचालित) में इसी कोर्स के लिए जनरल कैटेगरी की कटऑफ 333.1259015, OBC की 315.8455333, EWS की 325.694134 और SC की 291.7762824 रही। वहीं वसंत कॉलेज फॉर विमेन में ST कैटेगरी की कटऑफ 182.5957501 दर्ज की गई।
19 अगस्त तक फीस जमा करने का मौका
चौथे राउंड में सीट अलॉट होने वाले उम्मीदवारों को 19 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक सीट स्वीकार करने और निर्धारित फीस जमा करने का समय दिया गया है। उम्मीदवारों को फीस जमा करने से पहले अलॉट किए गए प्रोग्राम और एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारियों को ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है।
विश्वविद्यालय के अनुसार, उम्मीदवारों को फीस भुगतान के लिए PC या लैपटॉप का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा, ताकि अंतिम समय में मोबाइल या अन्य डिवाइस से जुड़ी तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
फीस जमा करने के बाद FREEZE या UPGRADE विकल्प
सीट अलॉट होने के बाद उम्मीदवार तय प्रक्रिया के अनुसार फीस जमा कर अपना एडमिशन आगे बढ़ा सकते हैं। फीस भुगतान के बाद उनकी स्थिति के अनुसार FREEZE या UPGRADE विकल्प उपलब्ध हो सकता है। उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए अपने BHU समर्थ डैशबोर्ड पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना चाहिए।
