Movie prime

Nagar Nigam में बड़ा एक्शन: मोबाइल डिवाइस से छेड़छाड़ करने पर छह सफाई सुपरवाइजरों की सेवा समाप्त

 
ss
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : नगर निगम प्रशासन  ने अनुशासनहीनता और धोखाधड़ी के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए छह सफाई सुपरवाइजरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। यह कार्रवाई नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर की गई है।

सूत्रों के अनुसार, ये सभी सुपरवाइजर सफाई कर्मियों की उपस्थिति दर्ज करने वाले मोबाइल डिवाइस में छेड़छाड़ कर रहे थे। जांच में पाया गया कि इन सुपरवाइजरों ने सुबह 6 बजे उपस्थिति और दोपहर 1 बजे छुट्टी का निर्धारित समय बदलकर अपने मोबाइल में सुबह 9 बजे का समय सेट कर रखा था।

xx

Nagar Nigam द्वारा वेतन चार्ट और मोबाइल डिवाइस की तकनीकी जांच के दौरान यह हेराफेरी पकड़ी गई। जांच में पाया गया कि समय की गड़बड़ी जानबूझकर की गई थी ताकि उपस्थिति में हेराफेरी कर लाभ उठाया जा सके।

सेवा से हटाए गए सुपरवाइजरों के नाम :

- यजुवेन्द्र सिंह (बंगाली टोला)

- अनुपम (सिकरौल-2)

- भरत बलराम भूषण (लालपुर मीरापुर बसहीं)

- बेलाल अहमद (कालभैरव)

- पिन्टु जायसवाल (हनुमान फाटक)

- चन्दन पटेल (बंगाली टोला)

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि सफाई व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसी किसी भी गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।