Movie prime

BLW में दिव्यांग कर्मचारियों को बड़ी मदद, स्कूटी खरीदने के लिए ₹55,000 सब्सिडी

 
BLW में दिव्यांग कर्मचारियों को बड़ी मदद, स्कूटी खरीदने के लिए ₹55,000 सब्सिडी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : बरेका (BLW) में मंगलवार को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बरेका के 16 दिव्यांग (लोकोमोटर डिसेबिलिटी) कर्मचारियों को स्कूटी खरीदने के लिए ₹55,000 की सब्सिडी सहायता राशि प्रदान की गई।

यह सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लाल जी चौधरी द्वारा वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग कर्मचारियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके आवागमन को अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी/कर्मशाला पीयूष मिंज द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्य कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी पीयूष मिंज, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव और सदस्य नवीन कुमार सिन्हा तथा अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।