Movie prime

काशी तमिल संगमम में सुरक्षा में बड़ी चूक, CM Yogi के मंच तक पहुंच गया शराबी युवक

 
.....
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। नमोघाट पर चल रहे तमिल संगमम कार्यक्रम में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शराबी युवक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीब पहुँच गया। कुछ सेकंड के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन SPG कमांडो की तत्परता ने संभावित खतरे को तुरंत टाल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक लड़खड़ाते हुए मंच की ओर बढ़ रहा था। आश्चर्य की बात यह रही कि वह सुरक्षा के कई स्तर पार करता हुआ सीधे सीएम के सामने तक पहुँच गया। उसी दौरान मंच पर तैनात SPG कमांडो ने बिजली-सी फुर्ती दिखाते हुए युवक को धक्का देकर दूर किया और तत्काल काबू में ले लिया। कमांडो की तेजी इतनी जबरदस्त थी कि दर्शक कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए।

...

युवक को तुरंत सुरक्षा टीम ने हिरासत में लेकर मंच से काफी दूर ले जाया। घटना के बाद कुछ मिनटों तक माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्यक्रम को सामान्य रूप से आगे बढ़ाया।

सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बड़े आयोजनों में सुरक्षा का मामूली सा गैप भी गंभीर परिणाम दे सकता है। हालांकि, कमांडो की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी दुर्घटना को होने से बचा लिया।