Movie prime

वाराणसी BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, महिला-किसान और OBC मोर्चे की नई टीम घोषित

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने वाराणसी महानगर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा की नई महानगर कार्यसमितियों की घोषणा कर दी है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की संस्तुति के बाद तीनों मोर्चों के अध्यक्षों ने अपनी-अपनी टीमों का ऐलान किया।

नई कार्यसमितियों में कई पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का मानना है कि इन टीमों के जरिए संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जा सकेगा।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास संकल्पों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं को वाराणसी के हर घर और बूथ तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

महिला मोर्चा की टीम में 8 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री

महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष प्रज्ञा पाण्डेय ने अपनी नई टीम की घोषणा की। इसमें आरती पाठक, सरिता गुप्ता, साधना सिंह, उषा अग्रहरी, रीना पात्रो, उषा सिंह, रत्ना वर्मा और चंद्रकला विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, प्रीति पुरोहित, अमृता गुप्ता और विभव सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री पद पर पूनम जायसवाल, सरोज पासवान, संध्या पाण्डेय, पूजा शर्मा, सीमा यादव, सपना सिंह, अनीशा साही और सुषमा श्रीवास्तव को जगह मिली है।

इसके अलावा गौरी यादव को कोषाध्यक्ष, नीलम चौबे और खुशीदा बेगम को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संगीता साहू मीडिया प्रभारी होंगी, जबकि अनुराधा चतुर्वेदी और पूजा गुप्ता सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगी।

किसान मोर्चा में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र शंकर सिंह पटेल ने भी अपनी नई कार्यसमिति घोषित कर दी है। इसमें वीरेन्द्र सिंह मौर्य, गोपाल सिंह, रविन्द्र जायसवाल, राहुल जायसवाल, अशोक कुमार उर्फ संतोष सैनी, अवनीश गुप्ता, विवेक पाण्डेय राजू और आलोक देव मिश्र को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जयप्रकाश विश्वकर्मा, अखिलेश चन्द्र पाठक और गोपाल जायसवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, सुनील सिंह राजपूत, कुसुमलता शर्मा, पवन यादव, अभिनेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, संजीव पाण्डेय, अजित कुमार सिंह नन्न्हे और अभिषेक कुमार सिंह दीपू को मंत्री बनाया गया है।

मनोज कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, जबकि अभिषेक सिंह पटेल और आनन्द कुमार घोष को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी विकास कुमार बघेल को दी गई है। संदीप पटेल और अभिषेक जायसवाल मीडिया सह-संयोजक होंगे। सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव कार्यालय मंत्री, आकाश कृष्ण शर्मा और मनोज पटेल सह-कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, पंकज बारी सोशल मीडिया संयोजक तथा अंकित राय और विकास कुमार सोशल मीडिया सह-संयोजक होंगे।

OBC मोर्चा की टीम में भी नए चेहरों को मिली जगह

ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हीरा यादव ने अपनी टीम में शम्भू पटेल, अशोक सेठ, राहुल देव कसेरा, विशाल गुप्ता, डॉ. भारत भूषण यादव, अंकित यादव, दिनेश गुप्ता और अमित चौरसिया को उपाध्यक्ष बनाया है।

शिवशंकर यादव, राकेश जायसवाल और योगेश वर्मा को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, गोविन्द यादव, श्याम शर्मा, दीपक बारी, सुजीत कसेरा, जितेन्द्र निषाद, प्रीतिबाला चौरसिया, रोहित जायसवाल और राहुल मंगलेश जायसवाल मंत्री बनाए गए हैं।

महेन्द्र सिंह झगडू को कोषाध्यक्ष तथा दीपक बिन्द और चन्द्रशेखर कुशवाहा को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा कन्हैया सेठ मीडिया संयोजक, सुबीर गुप्ता और राजू वर्मा मीडिया सह-संयोजक बनाए गए हैं। अनुराग गुप्ता को कार्यालय मंत्री तथा संजय कुमार पटेल और आकाश गुप्ता को सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है। विशाल सिंह मौर्य सोशल मीडिया संयोजक होंगे, जबकि संजय कुशवाहा और विकास गुप्ता सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

तीनों मोर्चों की नई कार्यसमितियों की घोषणा के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देने वालों में चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, प्रमील पाण्डेय, प्रमोद यादव मुन्ना, वैभव उपाध्याय, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, मधुप सिंह, अमित खरे, अजय गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी और विनय सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई कार्यसमितियां संगठन को और सक्रिय बनाने के साथ ही आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगी।