Movie prime

वाराणसी में टैक्स जमा करने वालों को बड़ी राहत, 31 जुलाई तक बढ़ी छूट की समयसीमा
 

 
 वाराणसी में टैक्स जमा करने वालों को बड़ी राहत, 31 जुलाई तक बढ़ी छूट की समयसीमा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। नगर निगम वाराणसी ने गृहकर, जलकर और सीवरकर में दी जा रही छूट की समय-सीमा बढ़ाकर अब 31 जुलाई 2026 कर दी है। पहले टैक्स जमा करने पर छूट पाने की अंतिम तारीख 15 जुलाई निर्धारित की गई थी। स्थानीय नागरिकों के अनुरोध और जनहित को ध्यान में रखते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी और पार्षदों ने सर्वसम्मति से छूट की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

नगर निगम के इस फैसले से उन लाखों भवन स्वामियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश अब तक अपना संपत्तिकर जमा नहीं कर सके थे।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में 7 मई से टैक्स जमा करने वाले नागरिकों को 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं, डिजिटल माध्यम से भुगतान करने पर 2 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यानी ऑनलाइन टैक्स जमा करने पर भवन स्वामियों को कुल 12 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा।

नगर निगम के अनुसार शहर के करीब 2.33 लाख भवन स्वामी इस छूट का लाभ उठा सकते हैं। भवन स्वामी घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकते हैं।

इसके लिए नगर निगम के आधिकारिक WhatsApp चैटबॉट नंबर 86018 72601 पर केवल 'Hi' लिखकर भेजना होगा। इसके बाद डिजिटल बिल प्राप्त होगा और वहीं से सुरक्षित तरीके से सीधे टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा।