Movie prime

दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती देख मंत्रमुग्ध हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बोले- ‘ये मेरा सौभाग्य है’...

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

 

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शामिल हुए। उन्होंने मां गंगा की आरती के दर्शन किए और करीब 30 मिनट तक कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान वे आरती और घाट के आध्यात्मिक वातावरण से मंत्रमुग्ध नजर आए।

.

मां गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के कारण इन दिनों गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली आरती दशाश्वमेध घाट के बजाय गंगा सेवा निधि कार्यालय परिसर में संपन्न कराई जा रही है। निशांत कुमार ने यहीं पहुंचकर विधि-विधान से मां गंगा की आरती के दर्शन किए।

..

आरती में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में अपने अनुभव को दर्ज किया। उन्होंने लिखा कि “ये मेरा सौभाग्य है कि मैं मां गंगा की आरती में शामिल हुआ। मां गंगा का आशीर्वाद हम सभी भारतवासियों पर बना रहे।”

इस मौके पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने निशांत कुमार का अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। आरती के दौरान पूरा परिसर मां गंगा के जयघोष और भक्ति के माहौल से गूंजता रहा।

 

बता दें कि दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षणों में से एक है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल आरती स्थल में बदलाव किया गया है।