Movie prime

वाराणसी में BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, नए पदाधिकारियों को मिली चुनावी जिम्मेदारी

 
वाराणसी में BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, नए पदाधिकारियों को मिली चुनावी जिम्मेदारी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : भारतीय जनता पार्टी महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शुक्रवार को गुलाबबाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

'वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया' की जगह ODOP बना पहचान—प्रदीप अग्रहरि

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदीप अग्रहरि ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और विकास योजनाओं को लेकर पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है और उद्योगों तथा रोजगार को बढ़ावा मिला है।

उन्होंने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश में कभी 'वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया' का बोलबाला था, आज वहां 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ODOP) योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, उद्योगों और रोजगार को नई पहचान मिल रही है।

अग्रहरि ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिली है।

c

एमएलसी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

प्रदीप अग्रहरि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनावों की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने और मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि काशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के साथ विश्व की प्रमुख सांस्कृतिक नगरी है। ऐसे में यहां संगठन के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

वडनगर प्रवास से लौटे पदाधिकारियों का भी सम्मान

स्वागत समारोह के दौरान वडनगर प्रवास से लौटे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों शशांक प्रजापति, अनुराग गुप्ता और अमन केसरी का भी विशेष रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन की आगामी गतिविधियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हुई।

समारोह में भाजपा महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, सह मीडिया संयोजक विकास बागी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर अध्यक्ष हीरा यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रभूषण कुशवाहा, किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र शंकर पटेल, महानगर मंत्री शोभनाथ मौर्य, महानगर मंत्री अखिलेन्द्र सिंह 'सन्नी', चंद्रशेखर उपाध्याय, सुनील यादव, योगेश वर्मा, रत्ना वर्मा और मिठाई लाल यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

c