Movie prime

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में जुटी BJP, वाराणसी के 13 मंडलों में हुआ वृक्षारोपण

 
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में जुटी BJP, वाराणसी के 13 मंडलों में हुआ वृक्षारोपण
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर रविवार को आयोजित "एक पेड़ माँ के नाम" महाअभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर ने शहर के सभी 13 मंडलों में व्यापक वृक्षारोपण किया। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृत्व के सम्मान का संदेश दिया गया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने महानगर कार्यालय गुलाब बाग में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान भारतीय संस्कृति, प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही हरित भारत का सपना साकार होगा।

v

प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का पौधारोपण अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को प्रदेशभर में एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि हर पौधा हरियाली का संदेश और आने वाली पीढ़ियों के जीवन का विश्वास है।

इस अवसर पर नवीन कपूर, अशोक पटेल, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमील पाण्डेय, राकेश जायसवाल, प्रमोद यादव 'मुन्ना', अजय गुप्ता, शोभनाथ मौर्या, अखिलेंद्र सिंह 'सनी', पंकज चतुर्वेदी, अभिषेक मिश्रा, गीता शास्त्री, साधना वेदांती, मधुप सिंह, रचना अग्रवाल, अशोक यादव, बृजेश चौरसिया, योगेश वर्मा, अवनीश पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, महेंद्र सिंह, सुमित मिश्रा, विनोद चौहान, मधुकर चित्रांश, अनुपम गुप्ता और शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।