Movie prime

तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, गुलाब बाग कार्यालय में हुई कार्यशाला

 
तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, गुलाब बाग कार्यालय में हुई कार्यशाला
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में गुरुवार को बागेश्वरी मंडल की आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारी कार्यशाला एवं महानगर के सभी 13 मंडलों की मासिक आत्मनिर्भर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी एवं पूर्व महानगर महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय ने कहा कि काशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण यहां के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी अधिक है। उन्होंने कहा कि मासिक बैठकें संगठन की कमियों को दूर करने और छूटे हुए कार्यों को पूरा करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

c

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा, नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम से अनिवार्य रूप से जुड़ने का आह्वान किया। जिन पदाधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा नहीं हुआ है, उन्हें इसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने मोबाइल के माध्यम से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम शीघ्र पूरा करने की अपील की। उन्होंने पन्ना प्रमुखों से नियमित संपर्क बनाए रखने और शक्ति केंद्रों पर लगातार बैठकें आयोजित करने पर भी बल दिया।

c

बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सत्यप्रकाश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, राजेंद्र यादव, वैभव सिंह, कांति दीक्षित, प्रमील पांडेय, योगेश वर्मा, अमित श्रीवास्तव सहित मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।