Movie prime

भाजपा ने काशी क्षेत्र में बदली संगठन की जिम्मेदारियां, वाराणसी महानगर-जिला की कमान मिली अरुण पाठक को

 
bjp
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काशी क्षेत्र के 16 जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से 19 सितंबर 2026 को जारी सूची में वाराणसी महानगर और वाराणसी जिला, दोनों की जिम्मेदारी अरुण पाठक को सौंपी गई है। वहीं चंदौली जिले की जिम्मेदारी मीना चौबे को दी गई है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक गाजीपुर में अजीत चौबे, प्रतापगढ़ में अवधेश गुप्ता, भदोही में समीर सिंह और जौनपुर में शंकर गिरी को जिला प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह मछलीशहर में दिनेश मौर्य, सुल्तानपुर में बृजभूषण सिंह और अमेठी में सुनील सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रयागराज महानगर की जिम्मेदारी राकेश त्रिवेदी को मिली है, जबकि प्रयागराज यमुनापार में अनिल सिंह और प्रयागराज गंगापार में अशोक मिश्रा जिला प्रभारी होंगे। इसके अलावा कौशांबी में अमरनाथ यादव, मिर्जापुर में मानु प्रताप सिंह और सोनभद्र में कौशलेन्द्र पटेल को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा की इस नियुक्ति को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी के कामकाज को मजबूत करने की दिशा में अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। नए जिला प्रभारियों के सामने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की गतिविधियों को जिलों में गति देने की जिम्मेदारी होगी।

काशी क्षेत्र के जिला प्रभारी

  • वाराणसी महानगर – अरुण पाठक
  • वाराणसी जिला – अरुण पाठक
  • गाजीपुर – अजीत चौबे
  • प्रतापगढ़ – अवधेश गुप्ता
  • भदोही – समीर सिंह
  • जौनपुर – शंकर गिरी
  • मछलीशहर – दिनेश मौर्य
  • सुल्तानपुर – बृजभूषण सिंह
  • अमेठी – सुनील सिंह
  • प्रयागराज महानगर – राकेश त्रिवेदी
  • प्रयागराज यमुनापार – अनिल सिंह
  • प्रयागराज गंगापार – अशोक मिश्रा
  • चंदौली – मीना चौबे
  • कौशांबी – अमरनाथ यादव
  • मिर्जापुर – मानु प्रताप सिंह
  • सोनभद्र – कौशलेन्द्र पटेल

...