Movie prime

वाराणसी में BJP किसान मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल का हुआ स्वागत

 
वाराणसी में BJP किसान मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल का हुआ स्वागत
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : भारतीय जनता पार्टी के गुलाबबाग स्थित महानगर कार्यालय में सोमवार को किसान मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राजेंद्र शंकर सिंह पटेल के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने उन्हें माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के हितों के लिए कार्य करने पर जोर दिया।

किसानों की खुशहाली भाजपा सरकार की प्राथमिकता—प्रदीप अग्रहरि

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि किसानों की खुशहाली और उनके अधिकारों की रक्षा भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजेंद्र शंकर सिंह पटेल के नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगा तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का काम करेगा।

अग्रहरि ने कहा कि किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे किसानों के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके हितों के लिए कार्य करें।

v

पूर्व अध्यक्ष योगेश सिंह 'पिंकू' ने दी शुभकामनाएं

समारोह में किसान मोर्चा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह 'पिंकू' ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र शंकर सिंह पटेल का स्वागत किया। उन्होंने नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम का संचालन जय विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन हीरा यादव ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर महामंत्री अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष आत्मा विश्वेश्वर, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, अमित खरे, अखिलेन्द्र सिंह 'सन्नी', पंकज चतुर्वेदी, अशोक जाटव, गोपाल सिंह, मनोज सिंह, सुनील श्रीवास्तव, लवकुश यादव, आदर्श अग्रहरि और अमन केसरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।