Movie prime

भाजपा ने उरूज हैदर पर फिर जताया भरोसा, दूसरी बार बने अल्पसंख्यक मोर्चा चंदौली के जिलाध्यक्ष

 
……
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले एसके उरूज हैदर पर एक बार फिर भरोसा जताया है। पार्टी ने उन्हें दूसरी बार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चंदौली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। दोबारा जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

एसके उरूज हैदर लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बूथ अध्यक्ष के रूप में की थी। वर्ष 2010 में उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा में जिला महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद वर्ष 2011 से भाजपा में सक्रिय होकर संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार योगदान देते रहे। उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें एक बार फिर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उरूज हैदर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम करते रहेंगे। खासतौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के बीच जाकर भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना उनकी प्राथमिकता होगी।

उरूज हैदर ने कहा कि 'ना दूरी है, ना खाई है, मोदी हमारा भाई है' के संदेश के साथ वह अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की विचारधारा पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के मन में भाजपा को लेकर सपा और कांग्रेस की ओर से फैलाए गए भ्रम को दूर करना जरूरी है। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और नीतियों की सही जानकारी अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास' है और इसी विचारधारा के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे नेतृत्व के साथ संगठन में काम करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।

अंत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।