आज काशी दौरे पर आएंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, जिला और महानगर पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक
Jan 7, 2026, 10:38 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
वाराणसी। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार शाम काशी पहुंचेंगे। वह दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी आ रहे हैं।
अपने दौरे के दूसरे दिन गुरुवार सुबह पंकज चौधरी काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के जिला और महानगर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
दोपहर करीब 12 बजे प्रदेश अध्यक्ष गोकुल धाम रिसॉर्ट में काशी क्षेत्र की अलग से बैठक लेंगे, जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके पश्चात वह पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के मिर्जापुर स्थित आवास पर भी जाएंगे।
दौरा पूरा करने के बाद पंकज चौधरी बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
