Movie prime

BJP वाराणसी जिला कार्यसमिति घोषित, उषाराज मौर्या समेत 21 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 
bjp
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने काशी क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी जिले की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद बीते रविवार को जारी सूची में कुल 21 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष और जिला कार्यालय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

जारी सूची के अनुसार, वाराणसी जिला कार्यसमिति में उषाराज मौर्या, पवन सिंह, संजय सिंह, अश्वनी पांडेय, विनय सिंह ‘हिटलर’, रामप्रकाश सिंह उर्फ वीरू, अमित पटेल उर्फ रिंकू और संदीप सिंह उर्फ मिंट को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं संगठन की जिम्मेदारी संभालने के लिए संजीव सिंह गौतम, संजय सोनकर और अजय दुबे को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिला मंत्री पद पर उदय नारायण पटेल, खुशबू सिंह, सुरेंद्र कुमार बिंद, विजयराज यादव, रेखा चौहान, अरबिंद मिश्रा, अजय पटेल और बृजेश राजभर को स्थान दिया गया है।

नई कार्यसमिति में जगदीश प्रसाद जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष और ओमप्रकाश प्रियदर्शी को जिला कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वाराणसी BJP जिला कार्यसमिति: प्रमुख पदाधिकारी

  • जिला उपाध्यक्ष उषाराज मौर्या
  • जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह
  • जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह
  • जिला उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय
  • जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह ‘हिटलर’
  • जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह उर्फ वीरू
  • जिला उपाध्यक्ष अमित पटेल उर्फ रिंकू
  • जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह उर्फ मिंट
  • जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम
  • जिला महामंत्री संजय सोनकर
  • जिला महामंत्री अजय दुबे
  • जिला मंत्री उदय नारायण पटेल
  • जिला मंत्री खुशबू सिंह
  • जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार बिंद
  • जिला मंत्री विजयराज यादव
  • जिला मंत्री रेखा चौहान
  • जिला मंत्री अरबिंद मिश्रा
  • जिला मंत्री अजय पटेल
  • जिला मंत्री बृजेश राजभर
  • जिला कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद जायसवाल
  • जिला कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश प्रियदर्शी


नई जिला कार्यसमिति की घोषणा के साथ ही वाराणसी में भाजपा संगठन को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए नई टीम मिल गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सभी पदाधिकारी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।08:57 AM