Movie prime

BJP कार्यकर्ताओं ने फूंका Akhilesh Yadav का पुतला, बोले मंत्री रविंद्र जायसवाल-धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़…

 
BJP कार्यकर्ताओं ने फूंका Akhilesh Yadav का पुतला, बोले मंत्री रविंद्र जायसवाल-धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़…
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के 'गौ, गोबर और इत्र' संबंधी बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके बयानों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा मंत्री का तीखा प्रहार

पुतला दहन के बाद मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के गौशाला और राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख लगातार भारतीय संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उनका यह रवैया केवल मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति तक सीमित है, जिसके तहत वे हिंदू संस्कृति और आस्था पर प्रहार कर रहे हैं।

"अखिलेश यादव गौहत्या को बढ़ावा देते हैं"

मंत्री जायसवाल ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कभी राणा सांगा, कभी महाराजा सुहेलदेव पर टिप्पणी करते हैं और अब गौ माता को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख गौ-पालकों के विरुद्ध बोलते हैं और गाय के गोबर से दुर्गंध आने की बात कहकर हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे हैं।

"धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

उन्होंने आगे कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांता सलार मसूद गाजी को हराया था और राणा सांगा ने बाबर के खिलाफ संघर्ष किया था। भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में आधुनिक गौ-वधशालाओं को लाइसेंस दिए गए थे, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में गायों का वध किया जाता था।

"योगी सरकार में गौ रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता"

मंत्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार गौ-संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। अब प्रदेश में गौहत्या के लाइसेंस रद्द किए जा रहे हैं और गायों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।