Movie prime

2027 चुनाव की जीत के लिए भाजपा का मेगा प्लान, बूथ-बूथ सत्यापन से संगठन को देगी धार

 
बीजेपी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को महानगर कार्यालय गुलाबबाग में भाजपा महानगर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में 2027 के चुनावी लक्ष्य, आगामी ‘राष्ट्रीय प्रवास’ कार्यक्रम और बूथ स्तर तक संगठनात्मक सत्यापन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

..

बैठक में मंडल प्रभारियों और प्रवासियों को उनकी जिम्मेदारियों और आगामी दायित्वों से अवगत कराया गया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि जन्माष्टमी के बाद उत्तर प्रदेश में ‘राष्ट्रीय प्रवास’ अभियान शुरू होगा। इसके तहत संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के लिए मंडल प्रवासियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


तीन चरणों में होगा संगठन का सत्यापन

अभियान के तहत दो दिनों में तीन चरणों में संगठन का गहन सत्यापन किया जाएगा। पहले चरण में मंडल कार्य समिति, दूसरे चरण में शक्ति केंद्र संयोजकों और तीसरे चरण में बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए गए।


बैठक में कार्यकर्ताओं से वर्ष 2017 से पहले और वर्तमान उत्तर प्रदेश की स्थिति की तुलनात्मक तस्वीर जनता के सामने रखने को कहा गया। इसके साथ ही स्मार्ट विद्यालयों, नए मेडिकल कॉलेजों, एयरपोर्ट विस्तार और ‘पीएम सूर्य घर योजना’ समेत विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी सोशल मीडिया और घर-घर पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।


कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष मनीष कपूर और निवर्तमान अध्यक्ष विद्या सागर राय ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन राहुल सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूजा दीक्षित ने किया।


इस अवसर पर चंद्रशेखर उपाध्याय, अजय गुप्ता, अशोक जाटव, प्रमील पाण्डेय, अखिलेंद्र सिंह सनी, अमित खरे, अशोक कुमार पाण्डेय, पंकज चतुर्वेदी, कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, योगेश वर्मा, साधना वेदांती, कुसुम सिंह पटेल, अनुराग शर्मा, मनोज सोनकर, विवेक पाण्डेय और ऋतिक मिश्रा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।