वाराणसी में BJP की संगठनात्मक बैठक, कलश वंदन अभियान और तिरंगा यात्रा पर बनी रणनीति
Varanasi : भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक एवं सामाजिक अभियानों की रूपरेखा तय की गई, जिसमें महानगर पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि अगस्त माह में 'गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान' का दूसरा चरण जिला स्तर पर शुरू किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाना तथा मंदिरों, संत-महात्माओं और सामाजिक नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर कलश वंदन, संत सम्मेलन, समाज संपर्क और सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के संयोजक अशोक जाटव ने कलश वंदन कार्यक्रम के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। वहीं काशी सांसद प्रतियोगिता के संयोजक आत्माविश्वेश्वर ने आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों और योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसके अलावा तिरंगा यात्रा के संयोजक मधुकर चित्रांश ने यात्रा की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी साझा की। बैठक का संचालन नवीन कपूर ने किया, जबकि अशोक पटेल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
बैठक में चंद्रशेखर उपाध्याय, आलोक श्रीवास्तव, प्रमील पांडेय, प्रीति सिंह, अनुराग शर्मा, दिलीप चौहान, सोमनाथ यादव, विवेक पांडेय, मनोज सोनकर, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र पटेल, तारकेश्वर गुप्ता 'बंटी', साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री, बृजेश चौरसिया, मधुप सिंह, अशोक यादव, योगेश वर्मा, पंकज चतुर्वेदी, अमित श्रीवास्तव, अनिल तिवारी** सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
