Movie prime

पहली बार काशी पहुंचे BJYM राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, किया काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वडोदरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. हेमांग जोशी के पहली बार काशी आगमन पर भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। काशी पहुंचने पर वाराणसी एयरपोर्ट से लेकर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों तक कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

वाराणसी एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल के सुपुत्र आयुष जायसवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर डॉ. हेमांग जोशी का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान भाजयुमो के महानगर एवं जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश टीम, क्षेत्रीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद डॉ. हेमांग जोशी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने श्री कालभैरव मंदिर में भी दर्शन किए। मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद वे काशी की प्राचीन गलियों में भ्रमण करते नजर आए और यहां की संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक वातावरण को करीब से महसूस किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए वाराणसी उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के तरना वार्ड में भव्य रोड शो का आयोजन भी किया गया। रोड शो के दौरान भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। क्रेन के जरिए विशाल पुष्पमाला पहनाकर डॉ. हेमांग जोशी का अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग पर युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।

डॉ. हेमांग जोशी वडोदरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद होने के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर युवा संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके पहली बार काशी आगमन को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा। उनके स्वागत कार्यक्रमों के दौरान संगठन की सक्रियता और युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी देखने को मिली।

कार्यक्रम में प्रदेश, क्षेत्र, जिला और महानगर स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ भाजयुमो के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।