Movie prime

वाराणसी में गंगा नदी से युवक का शव बरामद, आईडी कार्ड से हुई पहचान

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: गंगा नदी से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के भंदहा कला इलाके की है, जहां गंगा में उतराता हुआ शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया।

तलाशी के दौरान शव के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की शिनाख्त मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद आलम, निवासी लहंगपुरा सोनिया, वाराणसी के रूप में की गई।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।