Movie prime

वाराणसी: SDRF का 8 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, दूसरे दिन वरुणा नदी से निकला नक्खीघाट पुल से कूदे युवक का शव

 
....
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के नक्खिघाट पुल से सोमवार को एक युवक वरुणा नदी में कूद गया। पुलिस और एसडीआरएफ ने घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने पर अभियान स्थगित कर दिया गया, जिसे मंगलवार को दोबारा शुरू किया गया और युवक का शव बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक दीनदयालपुर गांव निवासी 19 वर्षीय सूरज राजभर, पुत्र चंद्राबली राजभर, के नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही सारनाथ पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। हालांकि किसी ने युवक को नदी में कूदते हुए सीधे तौर पर नहीं देखा गया था। घटनास्थल नक्खिघाट पुल पर युवक की साइकिल और चप्पल बरामद हुई थी, जिससे नदी में कूदने की आशंका मजबूत हुई। इसके बाद बाढ़ (आपदा) कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और राज्य आपदा मोचन बल को बुलाया गया।

एसडीआरएफ ने चलाया 8 घंटे सर्च ऑपरेशन

राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम प्रभारी एसआई जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुबह से लेकर शाम करीब 6 बजे तक टीम ने लगातार तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं आज मंगलवार को फिर सर्च ऑपरेशन चला तो युवक को शव बरामद हुआ।

परिजनों के अनुसार, सूरज तीन बहनों और दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता चंद्राबली राजभर पेशे से बुनकर हैं। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पहले पत्नी की मृत्यु के बाद से सूरज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज भोजूबीर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

सोमवार सुबह करीब चार बजे वह साइकिल लेकर घर से निकला। परिजनों को लगा कि वह टहलने गया है। बाद में सूचना मिली कि उसने नक्खिघाट पुल से नदी में छलांग लगा दी है।