Movie prime

बाउंड्रीवाल विवाद : तोड़फोड़-मारपीट मामले में वाराणसी पुलिस का एक्शन, 5 नामजद समेत 25 अज्ञात पर FIR

 
FIR
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र में बाउंड्रीवाल को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शिवपुर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पांच नामजद आरोपियों के साथ 20 से 25 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

...

पुलिस के अनुसार, घटना 7 जुलाई की शाम की है। अधिवक्ता द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने मिलकर बाउंड्रीवाल और गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इस मामले में सत्यभामा सिंह, गजेंद्र सिंह, धीरज सिंह उर्फ बच्चा और प्रतीक सिंह उर्फ रौनक समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिवपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 115(2), 351(3) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य जुटाने में लगी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।