Movie prime

कोईराजपुर मॉडल शॉप में तोड़फोड़ का CCTV वायरल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर... की मौजूदगी चर्चा में, देखें विडियो
 

 
 कोईराजपुर मॉडल शॉप में तोड़फोड़ का CCTV वायरल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर... की मौजूदगी चर्चा में
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोईराजपुर स्थित मॉडल शॉप में हुई मारपीट और तोड़फोड़ का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में कई युवक दुकान के बाहर हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नन्हकू भी नजर आ रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

बताया जा रहा है कि घटना 15 जुलाई की रात करीब 12 बजे की है। वीडियो में कुछ युवक मॉडल शॉप के शटर और लोहे की जाली पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक ईंट फेंकते हुए भी नजर आता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मॉडल शॉप पर देर रात तक शराब की बिक्री होती है, जिससे क्षेत्र में आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। उनका कहना है कि दुकान को हटाने की मांग को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

दूसरी ओर, मॉडल शॉप संचालक ने अवैध शराब बिक्री के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन अब तक किसी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

फिलहाल, वायरल सीसीटीवी वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस की आधिकारिक जांच और बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में कौन-कौन शामिल था और किसकी क्या भूमिका रही।