Movie prime

23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न, रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर की चार्टर नाइट में चार्टर सदस्यों को किया गया सम्मानित

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर एवं इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित चार्टर नाइट समारोह शनिवार को हेरिटेज पैलेस, वाराणसी में भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह में दोनों क्लबों के चार्टर सदस्य, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक रो. राजेश अग्रवाल (VIP) एवं रो. नवल किशोर कछूरिया द्वारा मंच सज्जा के साथ किया गया। इसके बाद क्लब अध्यक्ष रो. संदीप प्रहलादका ने सभा का आह्वान किया। समारोह में दीप प्रज्ज्वलन, चार्टर नमन, राष्ट्रगान एवं इनरव्हील प्रार्थना के साथ औपचारिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

..

अध्यक्ष रो. संदीप प्रहलादका एवं इनरव्हील अध्यक्ष श्रीमती संगीता अग्रवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में क्लब की 23 वर्ष पूर्व स्थापना करने वाले चार्टर सदस्यों के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर चार्टर सदस्यों को विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से सम्मानित किया गया तथा उन्हें स्मृति चिह्न, स्कार्फ एवं विशेष उपहार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. कविता साह, जो सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय की कुलपति एवं वैज्ञानिक हैं, का सम्मान डॉ. विपुल शंकर पंड्या एवं सुनीता प्रहलादका द्वारा किया गया। वहीं इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड्स का वितरण अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, सचिव रूपाली अग्रवाल, श्रद्धा अग्निहोत्री एवं शिवा सेलेत द्वारा किया गया।

पूर्व अध्यक्षों और पदाधिकारियों के सम्मान में विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। इस दौरान रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के पूर्व अध्यक्षों और सचिवों को सम्मानित किया गया।

समारोह का मुख्य आकर्षण "ग्रेटर की अदालत" कार्यक्रम रहा, जिसका संचालन सचिव रो. रवि सरडा ने किया। इस रोचक प्रस्तुति में गौरी एवं संगीता मुरारका ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त रो. नवल किशोर कछूरिया के संयोजन में आयोजित संगीत संध्या ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान रो. संजीव टिबसाली एवं हीना जैन का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।

समारोह में पूर्व रोटरी गवर्नर रो. उत्तम अग्रवाल एवं रो. संजय अग्रवाल, रोटरी रीजनल हेड रो. संजय गुप्ता, इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर तारणी गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में आगामी अध्यक्ष रो. परिमल अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया।