Movie prime

₹25 हजार करोड़ की एलिवेटेड रोड परियोजना पर काशी में जश्न, BJP महिला मोर्चा ने PM मोदी का जताया आभार

 
₹25 हजार करोड़ की एलिवेटेड रोड परियोजना पर काशी में जश्न, BJP महिला मोर्चा ने PM मोदी का जताया आभार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी के लिए ₹25 हजार करोड़ की गंगा-वरुणा एलिवेटेड सड़क परियोजना को मंजूरी दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा ने आभार जताया। गुरुवार को आजाद पार्क, मलदहिया में महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल के नेतृत्व में धन्यवाद एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने “मोदी जी का धन्यवाद”, “हर-हर महादेव”, “भारत माता की जय”, “मोदी जी जिंदाबाद” और “काशी के विकास का संकल्प, मोदी जी के साथ” जैसे नारों के साथ प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि गंगा-वरुणा एलिवेटेड सड़क परियोजना से शहर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, यह परियोजना काशी के समग्र विकास को भी गति देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से काशीवासियों को मिला यह ऐतिहासिक उपहार लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम में प्रीति पुरोहित, चंद्रकला विश्वकर्मा, नेहा कक्कड़, उषा अग्रहरी, गौरी यादव, विभव सिंह, नीलम प्रजापति, अंजू शर्मा, तरुणा चतुर्वेदी, उषा परिहार, सुमन यादव, सुमन सिंह, अर्चना सेठ, दीपा गौर, विनीता विश्वकर्मा, संध्या विश्वकर्मा, अनीशा शाही, मंजू रही समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।