Movie prime

Chandauli: प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी और साथी के साथ मिलकर की साजिश, 24 घंटे में खुलासा
 

 
 Chandauli: प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी और साथी के साथ मिलकर की साजिश, 24 घंटे में खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

चंदौली। चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में महेवा गौरी माइनर के पास मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लेने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक साथी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार, महेवा गौरी माइनर के पास पुलिया के नीचे एक अज्ञात युवक का गला रेतकर शव नहर में फेंका गया था। बाद में पहचान महादेवपुर निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या का आरोप मृतक की पत्नी उर्मिला देवी और उसके प्रेमी राहुल शर्मा उर्फ जितेंद्र शर्मा पर लगाया।

जांच में सामने आया कि उर्मिला देवी का गांव के ही राहुल शर्मा से प्रेम संबंध था, जिसका राजेश विरोध करता था। इसी विवाद के चलते पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी विनोद पाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

24 जून को योजना के तहत राजेश को जमीन दिखाने के बहाने ले जाया गया, जहां पहले शराब पिलाकर उसे नशे की हालत में कर दिया गया। इसके बाद महेवा नहर के पास आरोपी विनोद पाल ने उसे पकड़ा और राहुल शर्मा ने धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में शव को नहर में फेंक दिया गया।

पुलिस ने रेवसा अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान भाग रहे राहुल शर्मा और विनोद पाल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े, बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई। बाद में पत्नी उर्मिला देवी को भी उसके घर से गिरफ्तार किया गया।