Movie prime

चंदौली : विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के जिला स्तरीय चयन में धांधली का आरोप, छात्रों ने उठाई दोबारा चयन की मांग

 
चंदौली : विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के जिला स्तरीय चयन में धांधली का आरोप, छात्रों ने उठाई दोबारा चयन की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi/Chandauli : विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के जिला स्तरीय चयन में सकलडीहा पीजी कॉलेज, चंदौली में कथित धांधली के आरोप लगाए गए हैं। कई छात्रों ने दावा किया है कि कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पाण्डेय और नोडल अधिकारी जितेंद्र यादव ने चयन प्रक्रिया में पक्षपात किया। हर जिले से 5 लोगों का चयन सुनिश्चित किया गया था, लेकिन कॉलेज के छात्रों का अधिक मात्रा में चयन होने से अन्य छात्रों के साथ अन्याय हुआ है। छात्रों ने जातिवाद के आरोप भी लगाए हैं और भारत सरकार से संज्ञान लेते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता दोबारा आयोजित करने की मांग की है।

कार्यक्रम सकलडीहा पीजी कॉलेज में आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम सकलडीहा कुंदन राज कपूर और विशिष्ट अतिथि कपिलदेव राम थे। संयोजक और नोडल अधिकारी जितेंद्र यादव तथा प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पाण्डेय थे। छात्रों का आरोप है कि पांच जजों की निर्णायक मंडली में 2 सदस्य सकलडीहा पीजी कॉलेज के अध्यापक थे, जिससे चयन में पक्षपात हुआ।

छात्रों के आरोप

- कॉलेज के छात्रों का अधिक मात्रा में चयन किया गया, जबकि अन्य कॉलेजों के छात्रों को नजरअंदाज किया गया।  

- चयन में जातिवाद का पक्ष लिया गया।  

- निष्पक्षता की कमी के कारण अन्याय हुआ।  

c

एक छात्र ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं को विकसित भारत के विजन से जोड़ने के लिए थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया। हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि संज्ञान लें और चंदौली जिला स्तरीय प्रतियोगिता दोबारा आयोजित कराई जाए।

कॉलेज प्रशासन की प्रतिक्रिया

कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पाण्डेय और नोडल अधिकारी जितेंद्र यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

सरकार की ओर से क्या? 

यह कार्यक्रम विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का हिस्सा था, जो युवाओं को राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों से जोड़ने का प्रयास है। छात्रों की मांग पर भारत सरकार या संबंधित मंत्रालय से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।