चोलापुर: पूर्व प्रेमी ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी, युवती ने FIR दर्ज कराई
वाराणसी I वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी अमन पांडेय के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि चार साल तक प्रेम प्रसंग निभाने के बाद जब उसने अपनी शादी तय होने पर सभी रिश्ते खत्म किए, तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे फोन और मैसेज के जरिए परेशान करना शुरू किया और कहा कि अगर उसकी बातें नहीं मानीं तो वह उसकी निजी फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। 26 मार्च को आरोपी ने उसे दवा लेने जाते समय उसका मोबाइल छीन लिया और पासवर्ड भी पूछ लिया। इसके बाद उसने युवती की निजी तस्वीरें उसके घर के लोगों को भेज दी और लगातार अश्लील वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
चोलापुर थाना के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर आईटी एक्ट की धारा 66E और BNS की धारा 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
