Movie prime

CM Yogi Adityanath 53rd Birthday: सारंगनाथ मंदिर में मना सीएम योगी का जन्मदिन, युवाओं ने हवन-पूजन कर की दीर्घायु की प्रार्थना

 
CM Yogi Adityanath 53rd Birthday: सारंगनाथ मंदिर में मना सीएम योगी का जन्मदिन, युवाओं ने हवन-पूजन कर की दीर्घायु की प्रार्थना
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन (CM Yogi Adityanath 53rd Birthday) काशी में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सारनाथ स्थित प्राचीन सारंगनाथ मंदिर में हवन-पूजन और विशेष प्रार्थना कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम की अगुवाई युवा पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री शिशिर सिंह विक्की ने की।

CM Yogi Adityanath 53rd Birthday: सारंगनाथ मंदिर में मना सीएम योगी का जन्मदिन, युवाओं ने हवन-पूजन कर की दीर्घायु की प्रार्थना

कार्यक्रम की शुरुआत सारंगनाथ तालाब की साफ-सफाई से हुई। इसके बाद युवाओं ने बाबा सारंगनाथ के चरणों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर स्थापित कर लड्डू अर्पित किए और विशेष हवन किया। इस दौरान युवाओं ने यह संकल्प भी लिया कि वे मुख्यमंत्री के विचारों और मार्गदर्शन पर चलकर प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाएंगे।

शिशिर सिंह विक्की ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में जो कार्य किए हैं, वह सराहनीय है। हम बाबा विश्वनाथ और बाबा सारंगनाथ से प्रार्थना करते हैं कि मुख्यमंत्री दीर्घायु हों और स्वस्थ रहें।"

उन्होंने आगे कहा कि जैसे योगी आदित्यनाथ जी सनातन संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं, उसी प्रकार युवाओं ने भी संकल्प लिया है कि वह सनातन धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहेंगे।

इस मौके पर शिशिर सिंह विक्की ने यह भी बताया कि योगी आदित्यनाथ आज अपना जन्मदिन (CM Yogi Adityanath 53rd Birthday) अयोध्या में मना रहे हैं और आज ही के दिन रामलला मंदिर में स्वर्ण शिखर का शिलान्यास हो रहा है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है।

इस अवसर पर आकाश प्रजापति, रणविजय सिंह, नितिन सिंह, अंकित सिंह, रंजीत कुमार, विशाल पटेल, आकाश शर्मा, बृजेश सिंह, शिवांश पांडे, राहुल मिश्रा, मंगू लाल श्रीवास्तव और नीरज गिरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।