Movie prime

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में किया हवाई सर्वेक्षण, बाबा विश्वनाथ धाम में पूजा अर्चना

 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी I सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने काशी का हवाई सर्वेक्षण किया और शहर की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइंस में लैंड किया, जहां विधायक और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में किया हवाई सर्वेक्षण, बाबा विश्वनाथ धाम में पूजा अर्चना

सीएम योगी सीधे बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा का अभिषेक और श्रृंगार किया। मंदिर में मौजूद बच्चों को चॉकलेट वितरित की। इसके बाद वह नमो घाट पहुंचे और क्रूज पर सवार होकर ललिता घाट पहुंचे। अब सीएम योगी काशी विश्वनाथ द्वार जाएंगे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।