Movie prime

CM योगी और हिमंता बिस्वा ने काल भैरव के दरबार में लगाई हाजिरी, किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बुधवार को काशी पहुंचे। दोनों मुख्यमंत्रियों ने सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया।

..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सबसे पहले बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने विधि-विधान से बाबा काल भैरव का दर्शन किया और आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

..

इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में जाकर उन्होंने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन संपन्न किया। दोनों ने बाबा विश्वनाथ से देश और प्रदेश की खुशहाली, शांति और लोक कल्याण की प्रार्थना की।

बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बच्चों के प्रति स्नेह भी देखने को मिला। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों को प्यार से चॉकलेट दी। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई।

काशी प्रवास के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में आस्था के साथ शीश नवाया और देश-प्रदेश के कल्याण की कामना की।