Movie prime

वाराणसी में मंत्री दशाशंकर मिश्र के बेटे की शादी में पहुंचे CM योगी, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलावर को वाराणसी स्थित प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के आवास पर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, मंत्री, विधायक, सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी विवाह समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियों की भी कार्यक्रम में मौजूदगी रही।

दरअसल, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के पुत्र अनिमेष मिश्र का विवाह देवरिया जिले की रामपुर कारखाना विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय कमलेश शुक्ला के पुत्र डॉ. संजीव शुक्ला की पुत्री साक्षी शुक्ला के साथ संपन्न हो रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग वाराणसी पहुंचे।

एक साथ कई वीवीआईपी कार्यक्रमों के चलते वाराणसी के अधिकांश छोटे-बड़े होटल पूरी तरह बुक हो गए। होटल संचालकों के अनुसार शहर के प्रमुख होटलों में कमरे पहले से आरक्षित थे और नए मेहमानों के लिए जगह उपलब्ध नहीं थी।

मुख्यमंत्री के दौरे और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरे समय अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस भव्य विवाह समारोह ने एक बार फिर वाराणसी को प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया, जहां सत्ता और संगठन के कई शीर्ष नेता एक मंच पर नजर आए।