Movie prime

वाराणसी पहुंचे CM योगी, आज करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन; मंत्री दयाशंकर मिश्र के बेटे की शादी में भी होंगे शामिल
 

 
 वाराणसी पहुंचे CM योगी, आज करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन; मंत्री दयाशंकर मिश्र के बेटे की शादी में भी होंगे शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 6 बजे के बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह रोहनिया स्थित होटल लेमन ट्री में आयोजित राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के पुत्र अनिमेष के विवाह समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी वाराणसी में रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। बुधवार को उनका कार्यक्रम शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करने का है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के शिक्षकों को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।